Uttarakhand Congress: कांग्रेस प्रभारी आठ अप्रैल को ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर से पांच दिवसीय दौरा शुरू करेगी। इसी दिन रुद्रपुर, काशीपुर महानगर कांग्रेस व जिला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक लेंगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा लंबे समय बाद प्रदेश का पांच दिवसीय दौरा करेंगी। 8 से 12 अप्रैल तक अलग-अलग जिलों में जाकर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा करेंगी।कांग्रेस प्रभारी आठ अप्रैल को ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर से पांच दिवसीय दौरा शुरू करेगी। इसी दिन रुद्रपुर, काशीपुर महानगर कांग्रेस व जिला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक लेंगी। नौ अप्रैल को हल्द्वानी में नैनीताल जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक करने के बाद शाम को कोटद्वार में बैठक करेंगी।10 अप्रैल को हरिद्वार में हरिद्वार महानगर कांग्रेस कमेटी, हरिद्वार ग्रामीण, रूड़की ग्रामीण व महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में लेंगी। सायंकालीन गंगा आरती के बाद देहरादून पहुंचेगी।11 अप्रैल को नगर कांग्रेस कमेटी मसूरी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम को कांग्रेस भवन में महानगर कांग्रेस कमेटी, पछुवादून व परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति विभाग व पूर्व सैनिक विभाग के पदाधिकारियों की बैठक लेंगी। 12 अप्रैल को एनएसयूआई की ओर से आयोजित जय भीम-जय हिंद कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस नई दिल्ली रवाना होंगी।
कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि कुमारी सेलजा के दौरे के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा करेंगी। उनका यह दौरा निश्चित रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
You may also like
-
हरिद्वार: बहन ने पढ़ाई के लिए डांटा तो 11वीं की छात्रा ने कर ली आत्महत्या, एक्सीडेंट करने वाले युवक ने होमगार्ड का अंगूठा काटा
-
यूजीसी रोलबैक के नारों से गूंजा लक्सर, वक्ता बोले- कानून का मकसद न्याय होना चाहिए, डर नहीं, आरक्षण का ऑडिट हो
-
हरीश रावत की यात्रा-रोड शो से कांग्रेस प्रभारी नाराज, कुमारी शैलजा ने कार्यक्रम रोकने को कहा
-
हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, अस्पताल के बाहर 5 वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक का हाथ कटकर अलग
-
13 साल की खिलाड़ी बनी एशियन गेम्स 2026 की ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’, 24 लाख रुपये मिला इनाम

