ईरान के इस्फहान शहर में अमेरिका ने बंकर बस्टर बमों से हमला किया है, जिसके बाद बड़े विस्फोट हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले का वीडियो शेयर किया है जिसमें जोरदार धमाके दिखाई दे रहे हैं।तेहरान: अमेरिका और इजरायल के हवाई हमले के बाद ईरान के इस्फहान शहर में जबर्दस्त धमाके हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कई धमाके होते दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद रात का आसमान नारंगी रंग की तेज रोशनी से जगमगा उठा। हालांकि, ट्रंप ने वीडियो के बारे में जानकारी नहीं दी है लेकिन इसे ईरान के इस्फहान शहर का बताया जा रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि अमेरिका और इजरायल की सेना ने एक परमाणु केंद्र को निशाना बनाकर संयुक्त हमले किए हैं।
अमेरिकी अधिकरियों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि गोला-बारूद के डिपो को निशाना बनाने के लिए कई बंकर बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि डिपो पर 2000 पाउंड यानी लगभग 900 किलोग्रम के बंकर बस्टर बमों से हमला किया गया।
इलाके में महसूस किए गए जोरदार झटके
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस हमले के बाद कई जोरदार धमाके हुए, जिससे आग के गोले आसमान की तरफ उठे। धमाकों से पूरे इलाके में जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। इस हमले ने तनाव बढ़ने की आशंकाओं को और बढ़ा दिया है, जबकि ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल का युद्ध दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है।
You may also like
-
I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका
-
यूपी से उत्तराखंड के पहाड़ तक फैले नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, सद्दाम हुसैन के ‘व्हाट्सऐप चैट’ से पकड़े 6 स्मगलर
-
अल्मोड़ा में UTET के फर्जी प्रमाणपत्र से बने शिक्षक, 3 आरोपियों की सेवाएं समाप्त, पुलिस ने शुरू की जांच
-
हरिद्वार: बहन ने पढ़ाई के लिए डांटा तो 11वीं की छात्रा ने कर ली आत्महत्या, एक्सीडेंट करने वाले युवक ने होमगार्ड का अंगूठा काटा
-
हरीश रावत की यात्रा-रोड शो से कांग्रेस प्रभारी नाराज, कुमारी शैलजा ने कार्यक्रम रोकने को कहा

