भाजपा नेता दूसरे राज्यों के चुनाव में बूथ प्रबंधन कर रहे है। बतौर स्टार प्रचारक सीएम धामी भी विस चुनावों में जल्द पहुंचेंगे।
उत्तराखंड भाजपा के नेता दूसरे राज्यों के चुनाव में बूथ प्रबंधन करने में जुटे हैं। इसके लिए पश्चिम बंगाल, केरल और असम में अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जल्द ही बतौर स्टार प्रचारक पश्चिम बंगाल व अन्य राज्यों के चुनाव में पहुंचने वाले हैं।केंद्रीय नेतृत्व उत्तराखंड के बूथ प्रबंधन की कई बार सराहना कर चुका है। इस बार पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी राज्य संगठन के पदाधिकारियों को बुलावा आया है। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के अलावा युवा मोर्चा के 20 पदाधिकारियों को भेजा गया है। असम चुनाव में भी 15 सदस्यीय टीम भेजी गई है जबकि केरल चुनाव के लिए एक पदाधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।परिहार का कहना है कि चूंकि बूथ प्रबंधन में उत्तराखंड भाजपा को महारत हासिल है। इस हिसाब से केंद्रीय नेतृत्व प्रचार में उत्तराखंड की टीमों को उन राज्यों में भेज रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पश्चिम बंगाल, असम चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी जनसभाएं होंगी।
You may also like
-
उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी, रहें सतर्क
-
कांवड़ यात्रा का आखिरी दिन, बारिश के बीच गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त
-
कांवड़ यात्रा का आखिरी दिन, बारिश के बीच गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त
-
2013 की आपदा में ध्वस्त पुल आज तक नहीं बना, ग्रामीण जान हथेली पर रखकर कर रहे नदी पार
-
कांवड़ यात्रा तक ‘देवबंद शुद्धिकरण’ कार्यक्रम स्थगित, फिर होगा तारीख का ऐलान, कानूनी लड़ाई भी लड़ेगा हिंदू रक्षा दल