मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए काम की खबर है। अब मालरोड बैरियर में प्रवेश के लिए फास्ट टैग की सुविधा मिलेगी। पालिका की बोर्ड बैठक में आए 37 प्रस्तावों में से 35 पर मुहर लगी।
मसूरी मालरोड में प्रवेश के लिए आने वाले समय में फास्ट टैग की सुविधा पर्यटकों के लिए शुरू की जाएगी। इसके लिए नगर पालिका की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास हो गया है। बैठक में 37 में से 35 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गए हैं। साथ ही शहर के हुसैनगंज का नाम बदलकर कृष्णानगर करने का प्रस्ताव भी पास किया गया है।
नगर पालिका सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा टिहरी बस स्टैंड सिविल अस्पताल के पास पार्किंग निर्माण, मौसी फॉल का विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य, झड़ीपानी प्राइमरी स्कूल की छत पर आंगनबाड़ी कक्ष का कार्य, बार्लोगंज सनातन मंदिर के पास पार्किंग कार्य, ओल्ड टिहरी बस अड्डे के पास पार्किंग निर्माण, रोपवे ट्रॉली के ठेका संचालन के लिए फिर से टेंडर, टाउन हॉल संचालन, लाइब्रेरी गाड़ीखाना कार पार्किंग की फिर से ई-निविदा निकालने, रोपवे ट्रॉली के पास म्यूजियम कैफेटेरिया को बाजार दर पर किराये पर देने, नगर पालिका के वार्डों में वेंडिंग जोन बनाने पर चर्चा की गई।
You may also like
-
UKSSSC की 15 नवंबर वाली परीक्षा में बदलाव, दिव्यांग अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट के आदेश के बाद राहत
-
हरिद्वार के अर्धकुंभ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने पहुंचे IIT रुड़की के विशेषज्ञ, चार स्थायी पुलों का किया निरीक्षण
-
उत्तराखंड के स्कूलों की आनंदम पाठ्यचर्या को NCERT की राष्ट्रीय पहचान, करीब पांच लाख बच्चों को मिल रहा लाभ
-
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: नौ महीने में सभी पार्क और खेल मैदान चिह्नित कर अधिसूचित करे सरकार
-
मुख्यमंत्री धामी ने सात जिलों में 26 विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 22.15 करोड़ रुपये

