उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के अवसर पर सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में आयोजित राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह में राज्य आंदोलनकारियों और शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित किया।
कचहरी परिसर शहीद स्थल और पुलिस लाइन देहरादून में इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण केवल राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि देवभूमि के लाखों लोगों के बलिदान, संघर्ष और तप का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के दौरान खटीमा, मसूरी और रामपुर तिराहा जैसी दर्दनाक घटनाएं हमारे इतिहास के अमर अध्याय हैं।
You may also like
-
केदारघाटी में सियासत गरमाई, दुग्गल बिट्टा निरीक्षण भवन पर बांधा रक्षा सूत्र, लीज पर देने का जोरदार विरोध
-
सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए खुशखबरी, 10वीं-12वीं के बच्चों को टैबलेट खरीदने के लिए सरकार देगी पैसा
-
ज्योलीकोट में 3 लोगों की जान लेने वाले पानी के सभी 9 सैंपल फेल, 24 नमूनों की जांच कर रही थर्ड पार्टी
-
मसूरी के गरीब परिवार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, दो साल से बिस्तर पर पत्नी, अब पति के दिल में भी छेद
-
स्वतंत्रता सेनानी फर्जी सर्टिफिकेट केस में बड़ा खुलासा, स्वास्थ्य मंत्री के पास पहुंची 370 संदिग्ध अभ्यर्थियों की लिस्ट