प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 11 नवंबर की जगह 9 नवंबर को उत्तराखंड आएंगे। राज्य स्थापना दिवस पर उनके आगमन के कारण कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है। रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों में अब पुलिस परेड 7 नवंबर को होगी, जबकि मुख्य कार्यक्रम 9 नवंबर को एफआरआई परिसर में होगा, जहाँ पीएम मोदी प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य स्थापना दिवस यानी नौ नवंबर को ही देहरादून आ रहे हैं। पहले उनका 11 नवंबर को आने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। प्रधानमंत्री के दौरे की तिथियों में बदलाव के चलते अन्य कार्यक्रम भी बदले गए हैं। इस कड़ी में अब पुलिस लाइन में नौ नवंबर को होने वाली रैतिक परेड अब सात नवंबर को होगी।
उत्तराखंड इस वर्ष अपने रजत जयंती यानी 25 वर्ष पूरे कर रहा है। इसके लिए राज्य सरकार एक नवंबर से लेकर नौ नवंबर तक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पहले रजत जयंती समोराह का समापन प्रधानमंत्री की उपस्थिति में 11 नवंबर को होना था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी देहरादून में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही, वह राज्य की प्रगति से जुड़ी कई योजनाओं की समीक्षा भी कर सकते हैं।
प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को नई तारीख के अनुसार तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं।
You may also like
-
देहरादून में छह साल की बच्ची से यौन अपराध का गंभीर मामला, आरोपी किशोर बाल सुधार गृह भेजा गया
-
मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, एसआईटी ने तेज की तलाश
-
पौड़ी में गुलदार का खूनी हमला, पांच साल की बच्ची की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने विधायक को बनाया बंधक
-
सीएम धामी ने खटीमा को दी 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना की सौगात, चौड़ीकरण कार्य की रखी आधारशिला
-
केदारताल हिमस्खलन हादसा: आठ लापता ट्रैकर्स में दो के शव बरामद, चार सुरक्षित; दो की तलाश जारी

