सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ जिले के मिलम में चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी जवानों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया।
सीएम पुष्कर सिंह धामी पिथौरगाढ़ जिले के मिलम पहुंचे और उन्होंने चीन सीमा पर देश की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी के जवानों का मनोबल बढ़ाया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश, गुंजी, ज्योलिंगकांग क्षेत्रों का दौरा किया। वह पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा तक पहुंचे हैं। उनके यहां पहुंचने से सैनिकों का हौसला बढ़ा है और वे सीमा पर दुश्मनों के दांत खट्टे कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने आईटीबीपी के जवानों के साथ जलपान भी किया। इसके बाद सीएम जिला मुख्यालय पहुंचे और देवसिंह मैदान में आयोजित सहकारिता मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सीमांत जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। जिस तरह प्रधानमंत्री के आने के बाद आदि कैलाश क्षेत्र को पर्यटन के क्षेत्र के विश्व भर में प्रसिद्धि मिली है। इसी तरह मिलम को भी टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाया जाएगा। इससे जिले का पर्यटन कारोबार नई उड़ान भरेगा और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
You may also like
-
प्रदेश सरकार की विफलताओं, प्रत्येक स्तर पर व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध में 16 फरवरी, 2026 को
-
देहरादून: भरे बाजार में युवती की हत्या से मची सनसनी, धारदार हथियार से काटी गर्दन,पुलिस सख्ती दिखाती तो नहीं होती वारदात!
-
तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया : रेखा आर्या
-
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और अनाथ बालिकाओं को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है
-
छात्रों व शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहे चैटबॉट व ई-सृजन प्लेटफार्म