राज्य स्थापना की रजत जयंती पर विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र होगा।
विशेष सत्र में ष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंच सकती हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी समारोह में पहुंचने की उम्मीद है।
उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने जा रहे विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हो सकती हैं। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। वह सदन को संबोधित करेंगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी रजत जयंती समारोह में शामिल होने की संभावना है।
नौ नवंबर को उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 साल पूरे करने जा रहा है। ऐसे में राज्य सरकार इसे रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाएगी। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नवंबर में ही विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आहूत होगा, जिस पर कैबिनेट में मुहर लग चुकी है। इस सत्र की तिथियों के निर्धारण के लिए कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया है। जल्द ही तिथियां भी तय हो जाएंगी। दो दिन के सत्र में राज्य के अब तक की उपलिब्धयों, भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा होगी।
You may also like
-
देहरादून में बाइक से टक्कर मारने के बाद युवक के साथ बर्बरता, शारीरिक नुकसान पहुंचाने का आरोप
-
IAS प्रशिक्षुओं संग साइकिल पर निकले केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, मसूरी की सड़कों से दिया फिट इंडिया का संदेश
-
एसआईआर के दौरान उत्तराखंड से घटे इतने वोटर्स, आगामी विधानसभा चुनाव में बिगाड़ सकते हैं गणित
-
सात गांवों की जीवनरेखा बनी बदहाल, ग्रामीणों ने गड्ढों का पूजन कर जताया विरोध
-
धनगढ़ी पुल जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री धामी ने बताया कुमाऊं-गढ़वाल की कनेक्टिविटी का नया अध्याय