पौड़ी गढ़वाल जिले के पयासू गांव निवासी राजेश सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में भ्रष्टाचार की सीबीसीआईडी से जांच कराए जाने की मांग की थी।
पौड़ी के अशासकीय स्कूलों में गलत नियुक्ति और वित्तीय अनियमितता मामले की सीबीसीआईडी जांच होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में गृह सचिव को निर्देश दिए हैं। आरोप है कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति की गई।
पौड़ी गढ़वाल जिले के पयासू गांव निवासी राजेश सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में भ्रष्टाचार की सीबीसीआईडी से जांच कराए जाने की मांग की थी। आरोप लगाया कि स्कूल में करोड़ों का भ्रष्टाचार किया गया। पूर्व स्कूल प्रबंधक ने विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों से नियम विरुद्ध काम करवाया। शिकायती पत्र में शासन के एक उप सचिव की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए गए हैं।
पत्र में कहा गया कि प्रकरण की पूर्व में तत्कालीन शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी, महावीर सिंह बिष्ट और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी विरेंद्र सिंह रावत ने जांच की थी। जिसमें इंटर काॅलेज जखेटी के पूर्व प्रबंधक के खिलाफ आरोपों की पुष्टि हुई, लेकिन शासन में अधिकारियों ने जांच को दबा दिया।
शिकायती पत्र में कहा गया कि पौड़ी के अशासकीय इंटर काॅलेज जखेटी और इंटर काॅलेज डांगीधार में लिपिक के पद पर गलत नियुक्ति व वित्तीय अनियमितता, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटागढ़ में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर शिक्षिका की नियुक्ति और इंटर काॅलेज गढ़कोट माण्डलू में गलत नियुक्ति की सीबीसीआईडी से जांच की जाए।
You may also like
-
ग्राम प्रधानों ने की एमपी-एमएलए की तरह निधि की मांग, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर विकास भवन में किया प्रदर्शन
-
NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट मामला, जांच के दायरे में 778 अभ्यर्थियों के दस्तावेज, इन्वेस्टिगेशन तय करेगी ‘भविष्य’
-
हल्द्वानी में घर-दुकान बनाना हुआ आसान, नक्शे की एनओसी का झंझट खत्म, अब सिंगल विंडो से होगी पूरी प्रक्रिया
-
भारतीय सेना की कुमाऊं कार रैली संपन्न, पर्यटन को बढ़ावा देना रहा उद्देश्य, वाइब्रेंट विलेज से भी जुड़े
-
KBC के नाम पर उत्तराखंड के शख्स से 1.5 करोड़ की साइबर ठगी, ₹8.5 लाख और कार जीतने के झांसे में गंवाई रकम