यूकेएसएसएससी की 21 सितंबर को स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के दौरान हरिद्वार के एक केंद्र में प्रश्न पत्र के तीन पन्ने बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इस मामले की जांच चल रही है। लेकिन अब आयोग पांच अक्तूबर को दूसरी परीक्षा के लिए जुटा हुआ है।
स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के चलते फिलहाल लटक गई है लेकिन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अब अगली परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। पांच अक्तूबर को सहकारी समितियों में सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 और सहायक विकास अधिकारी सहकारिता के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा होने जा रही है।
परीक्षा के लिए अब सभी तरह की जांच पड़ताल प्रवेश द्वार पर ही होगी। लिहाजा, सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए कम से कम दो घंटे पहले अनिवार्य तौर पर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। नहीं तो वे चेकिंग का हिस्सा न बन पाएंगे और परीक्षा से वंचित रह सकते हैं। आयोग इसके लिए प्रवेश पत्र जारी करने जा रहा है।
You may also like
-
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर युवक की रहस्यमयी मौत से उठे कई सवाल, परिजनों ने आंदोलन की दी चेतावनी
-
चंपावत DM का UPCL दफ्तर में छापा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत 6 कर्मचारी गायब मिले, शिकायतकर्ता को लगाया फोन
-
पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी में 16 राज्यों के अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, पतंजलि के 50 सन्यासी भी देंगे इंटरव्यू
-
कांग्रेस से निष्कासित नेताओं के तेवर उग्र, कार्रवाई को एकतरफा बताया, दिल्ली दरबार में रखेंगे अपनी बात
-
उत्तराखंड में जंगल के दुश्मनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, चार महीने में 166 मामले दर्ज, आप न करें ये गलती