उत्तराखंड में महिलाओं को सशक्त करने के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी महिला सारथी योजना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को शुरू की जाएगी। इस योजना के पहले प्रथम सप्ताह जनजागरूकता के लिए महिलाओं को इस योजना के तहत चलने वाले वाहनों में निश्शुल्क सफर कराया जाएगा। महिला सशक्रीकरण मंत्री रेखा आर्या महिला सारथी की पहली सवारी बनेंगी। इस योजना की शुरुआत 10 ई-स्कूटी, दो आटो रिक्शा और दो ई-टैक्सी कार से की जा रही है।
बनाए जा रहे ड्राइविंग लाइसेंस
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा अथवा परित्यक्ता महिलाओं को इस योजना में प्राथमिकता दी जा रही है। उनके ड्राइविंग लाइसेंस भी बनाए जा रहे हैं। इस योजना की शुरुआत महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री के कैंप कार्यालय से की जाएगी। वह स्वयं आइआरडीटी हाल सर्वे चौक तक इन्हीं वाहनों से पहुचेंगी। इसके बाद आइआरडीटी सभागार में इस योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के लिए वाहनों की व्यवस्था एक संस्था के सीएसआर फंड से की गई है। पहले छह माह तक पायलट प्रोजेक्ट के बेहतर परिणाम आने पर इसेे अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा।
इन महिलाओं को प्राथमिकता
सारथी परियोजना में ऐसी महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी, जो आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा एवं परित्यक्ता हों। महिलाओं के लिए वाहन की व्यवस्था कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी फंड और निर्भया योजना फंड से की जानी प्रस्तावित है। इसमें लाभार्थी महिला को पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा।
You may also like
-
सप्ताहांत से पहले नैनीताल और मसूरी में बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही
-
प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील, पर्यटकों से जिम्मेदारी निभाने को कहा मुख्यमंत्री धामी ने
-
पौड़ी हाट गांव शंकराचार्य निर्मित मंदिर की सुरक्षा पर सुनवाई, रिपोर्ट पर हाईकोर्ट ने टीएचडीसी से मांगा शपथ पत्र
-
13 साल की किशोरी से गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, दो आरोपी गिरफ्तार
-
रामनगर के रिजॉर्ट में बर्थडे पार्टी बनी मुसीबत! केक खाने के बाद गाजियाबाद सीओ के परिवार की बिगड़ी तबीयत