उत्तराखंड में हेली सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इस कड़ी में राज्य सरकार जल्द ही उड़ान योजना के अंतर्गत पांच नई हेली सेवाओं का संचालन करने की तैयारी कर रही है। इस कड़ी में देहरादून से बागेश्वर, नैनीताल, श्रीनगर व पौड़ी तथा हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए हेली सेवा की शुरुआत की जाएगी। ये हेली सेवाएं प्रारंभ से गंतव्य और गंतव्य स्थल से प्रारंभ स्थल तक, दोनों ओर संचालित होंगी। इसके लिए कंपनी का चयन हो चुका है। जल्द ही इसका किराया निर्धारण कर दिया जाएगा। इसी माह इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
उत्तराखंड में हो रहा 10 हेली और हवाई सेवाओं का संचालन
राज्य में इस समय 10 हेली व हवाई सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। इनमें क्षेत्रीय संपर्क योजना के अंतर्गत सात हेली व हवाई सेवा और उत्तराखंड हवाई संपर्क योजना के तीन हेली व हवाई सेवाओं का संचालन शामिल है। उत्तराखंड हवाई संपर्क योजना के अंतर्गत दिल्ली से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा संचालित हो रही है, तो वहीं, देहरादून के सहस्रधारा से गौचर और सहस्रधारा से जोशियाड़ा तक हेली सेवा का संचालन हो रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर नागरिक उड्डयन विभाग ने अन्य जिलों को भी हेली व हवाई सेवा से जोडऩे का निर्णय लिया है। इस कड़ी में अब राजधानी देहरादून से चार और हल्द्वानी से कुमाऊं मंडल के एक शहर को जोडऩे की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। ये हेली सेवाएं देहरादून से बागेश्वर, हल्द्वानी से बागेश्वर, देहरादून से नैनीताल, देहरादून से श्रीनगर और देहरादून से पौड़ी के लिए संचालित की जाएंगी। देहरादून से श्रीनगर के लिए पहले भी क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत हेली सेवा का संचालन किया जाता था लेकिन योजना समाप्त होने के बाद यह सेवा भी बंद है। अब यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत राज्य सरकार अपने स्तर से इस हेली सेवा का संचालन कर रही है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने कहा कि इसी माह इन हेली सेवाओं को शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए कंपनी का चयन कर लिया गया है। जल्द ही तिथि की घोषणा भी कर दी जाएगी।
You may also like
-
प्रदेश सरकार की विफलताओं, प्रत्येक स्तर पर व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध में 16 फरवरी, 2026 को
-
देहरादून: भरे बाजार में युवती की हत्या से मची सनसनी, धारदार हथियार से काटी गर्दन,पुलिस सख्ती दिखाती तो नहीं होती वारदात!
-
तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया : रेखा आर्या
-
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और अनाथ बालिकाओं को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है
-
छात्रों व शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहे चैटबॉट व ई-सृजन प्लेटफार्म