आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। भारत की इस जीत का जश्न देहरादून में भी जमकर मनाया गया और आसमान में जीत की चमक देखने को मिली। शहर भर में कई जगह दूनवासियों ने जमकर आतिशबाजी की। साथ ही ढोल नगाड़ों की धुन पर जमकर जश्न भी मनाया। शहर भर के विभिन्न होटल रेस्टोरेंट पर फाइनल मैच को लेकर विशेष तैयारियाँ की गई थी। दूनवासियों ने भी मैच का जमकर आनंद उठाया और हर गेंद में टीम का खूब उत्साहवर्धन भी किया। इस जीत के साथ दूनवासियों का सुपर संडे बना।
You may also like
-
अमित शाह के दौरे के बीच अंकिता भंडारी मामले को लेकर प्रदर्शन, आइसा नेताओं सहित प्रदर्शनकारी हिरासत में
-
सियाचिन में तैनात उत्तराखंड के नायब सूबेदार रमेश सिंह रावत शहीद, दो महीने तक लड़ी जिंदगी की जंग
-
उत्तराखंड में बिजली कटौती से राहत की तैयारी, वर्ष 2030 तक 21 नए सब स्टेशन बनाने का लक्ष्य
-
कैंची धाम में आज से नया ट्रैफिक प्लान लागू, कई रास्तों पर बदलाव और भारी वाहनों की नो-एंट्री
-
बदरीनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: कार से टक्कर के बाद पलटी बोलेरो, एक की मौत और कई घायल

